नारनौल में टायर फटने से पलटी पिकअप, 16 घायल:राजस्थान के रहने वाले, शोक जताने कर लौट रहे थे वापस, 6 की हालत नाजुक

Spread the love

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे 148 बी पर गांव नीरपुर के पास टायर फटने से एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 16 के करीब लोग घायल हो गए। इनमें 10 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। घायलों में से 6 लोगों की गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 10 लोग सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सभी घायल राजस्थान के रहने वाले हैं। जोकि गांव श्योपुरा से निहालपुरा में शोक जताने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त हादसा हो गया। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा हादसा… ये लोग हुए घायल
घायलों में गांव श्योपुरा राजस्थान निवासी 50 वर्षीय कृपा देवी, 28 वर्षीय प्रियंका, 38 वर्षीय निर्मला, 70 वर्षीय मदनलाल, 40 वर्षीय कमलेश, 61 वर्षीय वेदप्रकाश, 70 वर्षीय घीसाराम, 54 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय संतोष और 50 वर्षीय निहाल सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजी अस्पताल में मुकेश देवी, कविता देवी, शारदा देवी, नित्यानंद और संतोष शामिल हैं। इनमें संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि हादसे में ड्राइवर ढाणी भालोठ का उप सरपंच महीपाल भी घायल हुआ है।