हरियाणा में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर कई जिलों में जश्न मनाया गया। गुरुग्राम में पंजाब व बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने प्रस्तुति दी। लेजर वैली ग्राउंड में उन्होंने दिल तोड़ के…, मैं तेरा हो जाऊं…, बरसात की जाए… जैसे गाने गाए जिन पर लोग झूमे। वहीं, फतेहाबाद में कच्ची हवेली होटल में रखे गए न्यू ईयर सेलिब्रेशन में पंजाबी सिंगर सत्कार संधू पहुंचे। उन्होंने पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति देकर समा बांधा। सोनीपत में मुरथल के ढाबों पर भारी भीड़ रही। यहां देर रात हरियाणा के जिलों के अलावा दिल्ली-NCR से लोग पहुंचे। मुरथल के हवेली, अमरीक सुखदेव, हवाई अड्डा, आदि ढाबों के लिए इतनी भीड़ पहुंची कि दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। इसके बाद भी ढाबों पर लोग नाचते-गाते दिखे। हिसार के ट्यूलिप रिसोर्ट में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भजन गाए। हालांकि, लोगों की डिमांड पर मासूम ने दो खटोला जैसे गाने भी गाए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के PHOTOS…
हरियाणा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के PHOTOS:बी प्राक के बॉलीवुड गानों पर झूमे लोग, मासूम शर्मा ने भजन संध्या में 2 खटोला गाया
