चरखी दादरी में फोटोग्राफर की मौत, 4 साथी घायल:पटियाला से कीर्तन में रींगस जा रहे थे; डिवाइडर से टकराई कार

Spread the love

चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे 152डी पर शुक्रवार सुबह एक सेंट्रो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के पटियाला निवासी 21 वर्षीय कुशल गोयल की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना गांव चिड़िया के पास हुई। कीर्तन कवरेज के लिए जा रही थी फोटोग्राफर्स की टीम पुलिस के अनुसार, पंजाब के पटियाला से फोटोग्राफर्स की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले के रींगस स्थित मुंडरू गांव में तीन दिवसीय कीर्तन की कवरेज के लिए जा रही थी।टीम में पांच दोस्त शामिल थे, जो देर रात करीब दो बजे पटियाला से सेंट्रो कार में रींगस के लिए निकले थे। अचानक पशु आने से हुआ हादसा शुक्रवार सुबह जब वे नेशनल हाईवे 152डी पर गांव चिड़िया के समीप पहुंचे, तो अचानक एक पशु के सामने आने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।इस हादसे में कुशल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारत भूषण, शेखर, तरसेम और कर्णवीर घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक कुशल गोयल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।