यमुनानगर में पेट्रोल पंप संचालक ने वकील को जड़े थप्पड़:हवा भरने पर विवाद, बोला- एडवोकेट होगा अपने घर, मेरी CJI तक पहचान

Spread the love

यमुनानगर शहर में रेलवे रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर एडवोकेट के साथ बदसलूकी व मारपीट का मामला सामने आया है। एडवोकेट का आरोप कि पंप पर बाइक के टायर में हवा भरने को लेकर संचालक व उसके बेटे ने उसने थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं उसे साइड में ले जाकर पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। एडवोकेट द्वारा मौके पर अपनी सीनियर साथियों व डायल 112 को बुलाया गया। जिसके बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गई। पीड़ित ने शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गालियां देते हुए आया पंप संचालक शहरवासी एडवोकेट आयुष शर्मा ने बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में 2024 से प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार की रात को वह अपनी बाइक में तेल डलवाने के लिए रेलवे रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां पर उन्होंने 210 रुपए का पेट्रोल बाइक में डलवाया था। पेट्रोल डलवाने के बाद वह बाइक के टायरों में हवा डलवाने के लिए वहीं पर स्थित प्रेशर पंप के पास पहुंचा, तो वहां पर कोई मौजूद नहीं था। उसने थोड़ा इंतजार किया, लेकिन तब भी कोई नहीं आया। इतने में वह खुद पाइप उठाकर टायर में हवा भरने लगा, तभी पंप संचालक अपने बेटे के साथ गालियां देता हुआ वहां पर आ गया। बाइक समेत जलाने की धमकी आते ही पंप संचालक ने धमकी देते हुए कहा कि तूने प्रेशर पंप को हाथ कैसे लगाया। आयुष ने बताया कि इस बात का उसने विरोध करते हुए जब अपना परिचय दिया कि वह जगाधरी कोर्ट में एडवोकेट है, तो तभी पंप संचालक के बेटे ने उसे जोर से थप्पड़ मारते हुए मारपीट की। ऐसे में पंप संचालक उससे बोला कि वकील होगा अपने घर पर, उसकी CJI तक पहचान है। आयुष ने कहा कि जब उसने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही, तो पंप संचालक का बेटा पीछे चला गया और जो संचालक था, वह उसे अपने साथ पीछे ले गया, जहां पर सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। आरोप है कि वहां पर पंप संचालक ने उसे उसकी बाइक समेत पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद उसने तुरंत अपने सीनियर और डायल 112 पर कॉल की। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में आरोपी अंदर जाकर अपने कैबिन में बैठ गए। आयुष का आरोप है कि जब पुलिस की मौजूदगी में वह कैबिन में गया, तो उसे वहां पर आरोपियों ने धमकाया गया। आयुष ने बताया कि वारदात के बाद वह सीधा अर्जुन नगर चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत सौंपी है। मामले में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।