गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों का हंगामा:बुलडोजर पर चढ़कर तोड़फोड़ कार्रवाई रोकी, दूसरी बार कांग्रेस नेता की प्रॉपर्टी गिराई

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर 68 स्थित परीना मी कासा (Pareena Mi Casa) सोसाइटी के पास प्रशासन की रास्ते से अतिक्रमण हटाओ मुहिम को स्थानीय निवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने कांग्रेस नेता राजेश यादव के करीब 400 गज के मकान समेत एक दर्जन प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। महिला और कांग्रेस नेता बुलडोजर के सामने अड़ गए हैं। पुलिस द्वारा उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोग अभी भी हंगामा कर रहे हैं। लोगों को हटाने के लिए महिला पुलिस भी बुलाई गई है। पिछले साल भी राजेश यादव की प्रॉपर्टी गिराई थी राजेश यादव की प्रॉपर्टी पर पिछले साल भी बुलडोजर चलाया गया था। जिसमें करीब आठ करोड़ खर्च करते तैयार की गई बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया था। राजेश यादव ने आरोप लगाया कि उनका दादालाई मकान है और उसे तोड़ने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया और एक बिल्डर के कहने पर लोगों के मकान गिराए जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं राजेश यादव कांग्रेस में वरिष्ठ नेता राजेश यादव भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं। उनके बयान स्थानीय बीजेपी के साथ साथ राज्यस्तर के नेता भी असहज होते हैं। वे जनसमस्याओं को उठाते हैं। जिससे वे अधिकारियों के निशाने पर रहते हैं। लोगों ने रोका बुलडोजर, पुलिस ने खदेड़ा इससे पहले प्रस्तावित सड़क के मार्ग में आने वाले निर्माणों को ढहाने पहुंची टीम को लोगों ने रास्ता रोककर खदेड़ने की कोशिश की। प्रशासन के बुलडोजर को भी लोगों ने रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। सामान निकालने का कोई मौका नहीं दिया सेक्टर 68 में एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रभावितों को सामान निकालने का भी कोई मौका नहीं दिया। प्रस्तावित सड़क (परीना मिकासा सोसाइटी के बगल से सोहना रोड तक) के लिए अवैध स्ट्रक्चर हटाने पहुंची टीम ने तेजी से बुलडोजर चलाए, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। सोहना रोड सम्पर्क मार्ग का विस्तार जानकारी अनुसार, जिस रास्ते से प्रशासन को अतिक्रमण हटाना है, वह रोड सीधे सोहना रोड से जुड़ती है। इससे ट्रैफिक सुगमता बढ़ाने का उद्देश्य है। जैसे ही यहां पर अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे तो लोगों ने रास्ता रोक दिया और पहले यहां बने स्ट्रक्चर का मुआवजा देने की मांग की। प्रभावितों ने बुलडोजर को रोक दिया स्थानीय निवासियों और प्रभावितों ने बुलडोजर को रोक दिया। उनका आरोप है कि जिन जमीनों का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, उन पर कोई स्ट्रक्चर नहीं था, लेकिन जिन लोगों ने अपनी जमीन पर स्ट्रक्चर (मकान, दुकान आदि) खड़े कर रखे हैं, उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजे की मांग पर अड़े वे मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि मुआवजा राशि कोर्ट में जमा करवा दी गई है। प्रभावितों को वहां से प्राप्त करना होगा। पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लोग अब भी संतुष्ट नहीं हैं। स्थिति तनावपूर्ण, एसएचओ मौके पर पहुंचे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जहां लोग सड़क पर जमा होकर विरोध कर रहे हैं और प्रशासन बुलडोजर को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।