यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। छठे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कानपुर में कल्याणपुर में सुबह 9 बजे एक एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इधर, मैनपुरी में सास ने बहू से गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा तो बहू थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा कि उसने टीवी पर देखा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। सास उसे परेशान करने के लिए किल्लत की बात कह रही है। उसे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला घर में ही सुलझाने की सलाह दी। वहीं, लखनऊ के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी की। यहां से 88 गैस सिलेंडर बरामद किए। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया। कहा- उनके घर मेहमान आए हैं। अब वे नाले की गैस से चाय बनाएंगे। उधर, योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन ने प्रदेश में 1,483 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गईं। तस्वीरें देखिए… घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों का हंगामा:गोंडा में सपा नेता सिलेंडर लेकर नाले से गैस बनाने निकले, बोले-गेस्ट के लिए चाय बनाऊंगा
