इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों, दुर्घटनाओं की स्थिति में प्राथमिक उपचार, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया व रेस्क्यू तकनीकों की जानकारी देना रहा। एसडीआरएफ ने डेमो भी प्रस्तुत किए, जिसमें सड़क दुर्घटना के समय की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, हृदय गति पुनर्जीवन तकनीक, प्राथमिक उपचार, सीट बेल्ट, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। एसडीआरएपफ के सब इंस्पेक्टर अनूप रमोला व आरक्षी सुरेश मलासी आदि ने जानकारियां दी।
————-
