यूपी के लोग बंकर में छिपकर बचा रहे जान:युद्ध के बीच हजारों लोग खाड़ी देशों में फंसे; बोले-लगातार धमाके हो रहे, भगवान राम ही बचाएं

Spread the love

इजराइल–ईरान के बीच जारी जंग का असर यूपी के लोगों पर भी पड़ रहा है। खाड़ी देशों में काम करने या घूमने गए हजारों लोग वहां फंसे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं। लोग वतन वापसी की राह देख रहे हैं। अमरोहा से रालोद नेता प्रवीण पोनिया अपने परिवार के साथ ओमान में फंसे हुए हैं। उधर, इजराइल में फंसे सिद्धार्थनगर के शिवा ने परिवार को एक वीडियो भेजा है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि वे कई देशों के लोगों के साथ एक बंकर में रह रहे हैं, जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं। लगातार सायरन बज रहे हैं। सायरन सुनते ही सभी को बंकर में भागना पड़ता है। हर धमाके के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। अब भगवान राम ही बचाएं। हाथरस के तीन लोग दुबई में फंसे हुए हैं। उनके परिजन चिंतित हैं। बाराबंकी के 9 लोग ईरान के कुम में फंसे हैं। परिजनों सरकार से जल्द सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। जौनपुर के रहने वाले विकास यादव तेल अवीव के पास लोद शहर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उन्होंने बताया- 28 फरवरी की सुबह मेरी नींद अलार्म से नहीं, बल्कि सायरन से खुली। पूरे तेल अवीव इलाके में इमरजेंसी अलर्ट बज रहे थे। अलार्म बजते ही लोगों को बमों से बचाने वाले सेफ हाउस में जाना पड़ता है।
यूपी के लोग कहां-कहां फंसे हैं? अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-