जींद : हुड्डा ने एफआईआर के डर से तीसरी बार बनवाई भाजपा सरकार : अभय चौटाला

Spread the love

अभय चौटाला शुक्रवार शाम को जुलाना में पहुंचे और हलका स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में 25 सिंतबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। चौटाला ने कहा कि तीसरी बार आप लोगों ने बीजेपी की सरकार नही बनाई, प्रदेश की जनता तो कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती थी। आप लोग तो कांग्रेस को जिताना चाहते थे लेकिन हुड्डा एक षडय़ंत्र के तहत बीजेपी को सत्ता में लाना चाहते थे। हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। हुड्डा को डराया गया और फिर उसने भाजपा के नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। उचाना हल्के से चौधरी बीरेंद्र सिंह के लड़के बृजेन्द्र को हराने के लिए उचाना में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कैंडिडेट खड़े कर दिए। जो कहीं ना कहीं बृजेन्द्र के वोट काट दें। उसका नतीजा यह निकला कि एक ऐसा व्यक्ति जीत गया, जो भारतीय जनता पार्टी की टिकट लेकर आया था।

इस तरह से भी हुड्डा ने बीजेपी की मदद करने का काम किया। ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहते हो तो 25 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतक में पहुंच जाना। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्ण लाठर, सतीश नैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।