लोगों ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, जमकर लोगों ने की आतिबाजी

Spread the love

बच्चों और युवाओं ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर महिलाओं ने मां काली का विधिपूर्वक पूजा-अर्चना किया और मां का आशिर्वाद लिया।

दीपों की जगमगाहट के बीच क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में माता काली की पूजा बड़े ही विधि-विधान और श्रद्धा भाव से संपन्न आयोजित हुई। बंगला कार्तिक माह की अमावस्या पर काली मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने माता काली को दूध, दही, फूल, बेलपत्र, आरवा चावल, फल और मिष्ठान अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना किया। कई मंदिरों में पारंपरिक रीति के अनुसार बकरा बली की प्रथा भी निभाई गई। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। रातभर मंदिरों में घंटी और मंत्रोच्चारण की गूंज से वातावरण पवित्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता काली से अपने परिवार और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना किया।