भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश

Spread the love

इस अवसर पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी रोकने के अभियान से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े और कमजोर तबके की आवाज को जिस प्रकार उठाया और उस पर संघर्ष कर रहे हैं ये अब लोगों को समझ में आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 11 वर्षों से संविधान को बदलने की सोच के साथ देश के संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बना रही है। इसके खिलाफ अब युवा भी लड़ाई लडने के लिए तैयार हैं। यह उसी का परिणाम है कि सैकड़ों नये युवा भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कमलेश ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और उनके नेताओं की सोच के कारण ही हर तबके के लोग उसका प्रतिकार कर रहे हैं। कांग्रेस इस देश में मजलूम और वंचितों की आवाज है और इस आवाज को दबाने की कोशिश भाजपा की ओर से की जाएगी।

इस अवसर पर लोकसभा सदस्य कालीचरण मुंडा, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, महासचिव सुरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, राकेश किरण महतो सहित अन्य मौजूद थे।