गोरखपुर में काजल राघवानी संग नाचे पवन सिंह, देखें VIDEO:’टच बडी’ सॉन्ग किया लॉन्च, बैरिकेडिंग पर खड़े होकर झूमे फैंस

Spread the love

गोरखपुर में भोजपुरी इंडस्ट्री के “पावर स्टार” पवन सिंह के नए गाने “टच बडी” का शानदार लॉन्च इवेंट हुआ। यह गाना उनकी फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” का हिस्सा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद रहे। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी का हाथ पकड़कर दर्शकों का अभिवादन किया और उनके साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देते हुए अपना नया गाना “टच बडी” भी गाया, जिससे फैंस झूम उठे। इवेंट के दौरान पवन सिंह ने काजल राघवानी के लिए अपना लोकप्रिय गाना “सवार न गोर बाटू हो” भी गाया, जिसे सुनकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। वहीं, फैंस पवन सिंह के पोस्टर लेकर पहुंचे थे और अदिवि शेष ने खुद स्टेज से उनके साथ फोटो भी खींची, जो लोगों के लिए खास पल बन गया। फैंस का उत्साह इतना ज्यादा था कि कुछ लोग रेलिंग पर चढ़ गए, तो कुछ अपने दोस्तों के कंधों पर खड़े होकर डांस करते नजर आए। लोगों ने कहा कि पवन सिंह को लाइव देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और वे 10 तारीख को फिल्म देखने जरूर जाएंगे। गाने की खास बात यह है कि “टच बडी” में अदिवि शेष और जोनिटा पर फिल्मांकन किया गया है। अदिवि शेष ने अपने डांस मूव्स से गाने को और आकर्षक बनाया है। वहीं पवन सिंह भी इस गाने में नजर आते हैं, जो उनके फैंस के लिए एक खास सरप्राइज है। इस गाने में पवन सिंह साउथ इंडियन लुक में नजर आए, लेकिन गाने में भोजपुरी भाषा बोलते दिखे, जो इसे और भी खास बनाता है। लॉन्च से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने कहा कि “टच बडी” उनके लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक नया अनुभव है। उन्होंने इस गाने में अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा झोंक दी है, और उन्हें विश्वास है कि दर्शकों को इसका पावर और अंदाज सीधे महसूस होगा।