वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के पवन बर्तवाल

pawan-bartwal-will-participate-in-world-boxing
Spread the love

पवन बर्तवाल ने वर्ष 2010-17 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून में कोच ललित कुंवर की देखरख में प्रशिक्षण लिया। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओ मे शानदार प्रदर्शन करने वाले पवन वर्तमान में भारतीय सेना के प्रतिष्ठित बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र एएसआई पुणे में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने बताया कि वर्ष 2017 में 9 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने के बाद पवन ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2021 में भारतीय सेना टीम से नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में सेना टीम के चैंपियन रहे तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार दो वर्ष (2024-2025) में रजत पदक जीतकर अपनी क्षमता सिद्ध की। पवन 2024 में कज़ाकिस्तान और 2025 में थाईलैंड ओपन सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।