आराेपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को 12 सितंबर, 2022 को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने नामकुम थाना में आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपित सितंबर 2022 को सुबह 8 बजे बच्ची के घर आया और बच्ची को कॉन्वेंट स्कूल, पलांडू भेजने के बहाने ले गया और लगभग 10 बजे पीड़िता रोते हुए घर वापस आई।
पूछने पर बोली चाचा उसे स्कूल नहीं ले गए बल्कि उसे चूना-भट्ठा के पास एक जर्जर घर में ले गए और गलत काम किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामकुम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
