फरीदाबाद में पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा:म्यूटेशन चढ़ाने के लिए मांगे ₹30 हजार, पीड़ित पाउडर लगे नोट लेकर पहुंचा; ACB ने दबोचा

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। वो अपने सहायक के साथ म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपए ले रहा था। टीम ने दोनों के पास से 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पीड़ित से म्यूटेशन चढ़ाने के लिए कुल 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से 5 हजार रुपए वो पहले ही ले चुके थे। जब एसीबी को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने जाल बिछाकर पाउडर लगे नोट देकर पीड़ित को भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब जाने कैसे ACB ने पकड़ा… फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खबर को अपडेट किया जा रहा है….