प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में स्वराज सिंह यादव को 14 दिनों की ईडी हिरासत

Spread the love

स्वराज सिंह यादव सेवन ओशियन बिल्डटेक प्राईवेट लिमिटेड का प्रमोटर है। ईडी के मुताबिक स्वराज सिंह यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर खरीददारों को घर आवंटित कने के लिए पैसे वसूले और 222 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया। ओशियन बिल्डटेक प्राईवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुरुग्राम में प्रोजेक्ट लांच किया था। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने करीब एक हजार से ज्यादा घर खरीददारों से 217 करोड़ वसूले थे। ईडी के मुताबिक स्वराज सिंह यादव और उसकी कंपन 2006 से ही देश भर में मनी लांड्रिंग में लिप्त थी और देश भर के कई स्थानों पर घर खरीददारों के साथ धोखाधड़ी की। स्वराज सिंह यादव और उसकी कंपनी ने मुंबई , जयपुर , कोटपुतली और गुरुग्राम में कई सारे प्रोजेक्ट लांच करने के नाम पर घर खरीददारों से फर्जीवाड़ा किया था।

ईडी के मुताबिक स्वराज और उसकी कंपनी ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के तहत 26 लाख 50 हजार रुपये में खरीदददारों को घर आवंटित किया था। बाद में उन घरों को ये कहकर बेच दिया कि घर खरीददारों ने पैसों का भुगतान नहीं किया। उन घरों 40 से 50 लाख के बीच बेचा गया। इन घरों को बेचने के बाद भी उन लोगों को पैसे वापस नहीं किए गए जो मूल आवंटी थे। ईडी के मुताबिक स्वराज सिंह यादव ने घर खरीददारों से मिले पैसों को 24 से 48 घंटे के अंदर पैसों की निकास कर लेता था और दूसरी कंपनियों में लगा देता था।