उन्होंने बताया कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह फैसला रेलवे ने लिया है। सांसद ने कहा कि कोरापुट और जयपुर के बीच स्थित मल्लीगुड़ा और जर्दी घाटी क्षेत्र में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ जिसे रेलवे ने पहले चरण में 48 घंटे के भीतर ट्रैक को दुरुस्त कर दिया था, लेकिन ट्रैक पर लगभग 25 हजार घन मीटर मिट्टी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। इसे देखते हुए अस्थायी रूप से यात्री ट्रेनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि, जब यह घटना घटी, उस समय एक यात्री ट्रेन गुजर चुकी थी, और दूसरी ट्रेन आने वाली थी, जिसे समय रहते सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया। फिलहाल मालगाड़ियों का संचालन जारी है, क्योंकि उसमें यात्रियों की संख्या नहीं होने से जनहानि की संभावना कम होती है।
भूस्खलन के कारण यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद, स्थिति सामान्य हाेते ही संचालन होगा शुरु : सांसद कश्यप
