सुगौली स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से यात्री हुआ घायल

Spread the love

सुगौली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से एक यात्री घायल हो गया।जिसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी बीरेंद्र राम (48) के रूप में की गई है।

रेल थानाध्यक्ष वी के झा ने बताया कि सुगौली के रक्सौल की ओर जाने वाली ट्रेन से वह व्यक्ति गिरा। जानकारी मिलने पर ट्रेन से गिरे व्यक्ति को तुरन्त पुलिस बल की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।फिलहाल वह खतरे से बाहर है।उसके पास मिले वोटर आईडी से उसकी पहचान हुई है।जिसके आधार पर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है।