रामगढ़ निवासी जान मोहम्मद (40) पुत्र शुब्बू खां राजमिस्त्री थे। वह रोजाना की तरह गुरुवार को भी घर से काम के लिए निकले। वह थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद स्थित एक मकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य करते समय अचानक मकान के छज्जे का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और जान मोहम्मद उसकी चपेट में आ गए। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों की माने तो हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।।सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक छज्जे पर काम करते हुए अचानक फिसल गया या वज़न के कारण छज्जा टूट गया, जिससे यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
