पानीपत में चार स्कूलों के चेयरमैन से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में तार यूपी से जुड़े हैं। मेरठ पुलिस ने वहां के स्कूल संचालक से फिरौती के मामले में एक बदमाश को काबू किया तो उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने पानीपत में स्कूल चेयरमैन विजेंद्र मान से भी फिरौती मांगी है। खास बात ये है कि आरोपी पानीपत से सटे सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में छिपा था। पानीपत पुलिस से पहले ही मेरठ पुलिस उसे उठा ले गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ सनी के तौर पर हुई है। यूपी पुलिस टीम ने सनी के IP एड्रेस से सिस्टम की लोकेशन ट्रेस करते हुए सोनीपत स्थित खेड़ी रोड गांधी नगर पहुंची थी। पानीपत पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। जानें क्या था मामला पानीपत के सेक्टर 13/17 एरिया में स्कूल चला रहे विजेंद्र मान ने पुलिस को शिकायत दी कि वह विभिन्न 4 स्कूलों का चेयरमैन है। 24 अगस्त को सुबह 10:18 बजे स्कूल की ईमेल आईडी पर उनको एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ई-मेल खोल कर पढ़ा तो उसमें 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर स्कूल चेयरमैन व उनके परिवार को गोलियों से भूनने की धमकी दी गई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर 16 दिसंबर को धारा 308(2), 351(3) BNS में केस दर्ज किया था। ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर जी ब्लॉक में कमलजीत सिंह का द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल है। 10 दिसंबर की शाम वह अपना ईमेल चेक कर रहे थे, इसी दौरान एक अनजान E-mail से आए लिंक को उन्होंने खोल दिया। उस लिंक में हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप थी। बदमाशों ने इस ऑडियो क्लिप के माध्यम से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। IP एड्रेस को ट्रेस कर सोनीपत पहुंची पुलिस मेरठ पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। E-mail के जरिए रंगदारी मांगी गई है, इसलिए पुलिस उस सिस्टम का IP एड्रेस निकाला, जिससे E-mail भेजा गया था। G-mail से mail आया था। इसके लिए Google के हेडक्वार्टर को Mail किया गया था, जहां से सूचना प्राप्त हुई। सोनीपत से पकड़ा गया आरोपी मेरठ में नौचंदी पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। टीम ने IP एड्रेस से सिस्टम की लोकेशन ट्रेस की और हरियाणा के जनपद सोनीपत स्थित खेड़ी रोड गांधी नगर पहुंच गई और वहां के सन्नी उर्फ सनी पुत्र रामकिशन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोप किया स्वीकार मेरठ पुलिस ने सन्नी उर्फ सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ही कवल जीत सिंह को E-mail किया था। पुलिस ने उसके सिस्टम से साक्ष्य भी जुटा लिए। छानबीन में सामने आया कि सन्नी उर्फ सनी पर पानीपत के ही थाना सेक्टर 13/17 में ऐसा ही एक मुकदमा अप्रैल माह में दर्ज हो चुका है। तब उसने पानीपत में स्कूल चलाने वाले विजेंद्र मान से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। ये न्यूज भी पढ़ें… पानीपत के 4 स्कूलों के चेयरमैन से मांगी फिरौती: 25 लाख रुपए भेजने को दिया अकाउंट नंबर; बोले- रेकी कर ली है, 100 गोलियां मारेंगे पानीपत में चार प्राइवेट स्कूलों के चेयरमैन से 25 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की गई है। खास बात है कि उनको धमकी ई-मेल से भेजी गई और साथ ही 25 लाख रुपए भेजने के लिए बैंक अकाउंट नंबर भी दिया गया है। फिरौती न देने पर 100 गोलियां मारने की बात लिखी गई है। पानीपत डीएसपी सतीश वत्स ने मामले में केवल इतना कहा कि फिरौती की दो शिकायतें मिली थी, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई है। पूरी न्यूज पढें…
पानीपत स्कूल चेयरमैन फिरौती केस:UP पुलिस ने सोनीपत से दबोचा आरोपी; दो स्कूलों को भेजे थे ईमेल, IP एड्रेस ट्रैक कर पहुंची
