पानीपत पुलिस ने अफीम तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

panipat-police-hirasat
Spread the love

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों सावेज व निखिल के साथ मिलकर अफीम तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और उनके साथी शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे। पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी सावेज ने उन सभी को अफीम तस्करी के काम से मोटे पैसे कमाने की बात कही और मिलकर राजस्थान के चित्तौड़गढ से कम कीमत पर उक्त अफीम खरीदकर लाए थे। अफीम को बेचने की जिम्मेदारी सावेज व निखिल ने ली थी और बाद में पैसे बराबर हिस्सों में बाटने की बात कही थी। सावेज व निखिल अफीम को बेचने के लिए जा रहे थे पुलिस ने दोनों को मतलौडा क्षेत्र से अफीम के साथ काबू कर लिया था। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों सचिन उर्फ चीनू व सचिन उर्फ अक्षय को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।