पानीपत में जेब काटने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार बरामद

Spread the love

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया चोरी की नगदी में से उन दोनों के हिस्से में 44 हजार रूपए आए थे। दोनों आरोपियों ने कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 30 हजार रूपए बरामद किए। मामले में पहले गिरफतार हो चुके आरोपी अजय उर्फ बंटी के कब्जे से 10 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।