पानीपत में गोदाम से नकदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी रमन को गुरुवार रात को मिली सूचना पर दबिश देकर बरसत रोड चुंगी से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में अपनी ही कॉलोनी के साथी आरोपी अमन के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात नूरवाला के मोहित नगर में एक गोदाम के ऑफिस से 76 हजार रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सैनी कॉलोनी निवासी सत्यनारायण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी रमन को शुक्रवार को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही शनिवार को दूसरे आरोपी अमन को नूरवाला अड्डे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए शार्टकट तरिके से पैसे कमा ने की साजिश रचकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की 76 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 3500 रूपए बरामद कर शनिवार को आरोपी रमन को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी अमन को पूछताछ के बाद न्यायायल में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।