पानीपत में बाेले हुड्डा, हरियाणा में राताें-रात कैसे बढ़ा वाेट प्रतिशत

Spread the love

इस बात का खुलासा राहुल गांधी भी कर चुके है। उन्होंने कहा था कि हरियाणा में चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी की गई है। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद हरियाणा में सियासी पारा हाई हो चुका है। इसी के चलते हुड्डा ने ये कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने भी चुनाव आयोग और बीजेपी पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई सवाल चुनाव आयोग से किया जाता है तो उसका जबाव बीजेपी देती है। ये दोनों एक दूसरे का सहारा लेकर रोक दूसरे के बचाव में बोलने वाले बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो सरकार ही चुराई गई।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अब हम जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। रानिया से प्रत्याशी कंबोज ने रिकाउंटिंग के लिए कहा तो हाईकोर्ट में याचिका डाली। इस पर हाईकोर्ट ने उन्हें बुला कर रिकाउंटिंग की जगह मशीन को चेक करवाने के बारे में कहा था। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। हुड्डा ने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला तो हमेशा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही अपने हाशिए पर रखते है।