शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्र के कई समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें पूर्व प्रधान बसंत लाल चौहान, वर्तमान प्रधान सुरेश शर्मा, पंडित शशि पाल डोगरा, जिला परिषद सदस्य चेतन गुलरिया, जितेंद्र महाजन, चेतन शर्मा, दीवान सिंह ठाकुर, नारायण सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. अमन शर्मा और डॉ. चमन शर्मा विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पांगणा के समाजसेवी डॉ. जगदीश शर्मा एवं ललित ठाकुर ने नॉर्थ इंडिया फ्लड एंड डिजास्टर रिस्पांस मेडिकल रिलीफ टीम का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में दी गई निःस्वार्थ सेवा को सराहनीय व प्रेरणास्पद बताया। यह शिविर न केवल पांगणा के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि यह सेवा और सहयोग की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।
पांगणा में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
