हरियाणा के पंचकूला में बुजुर्ग दंपती पुलिसिया जुल्म का शिकार बने। कहानी 6 जनवरी की रात की है, लेकिन अब 15 दिन बाद भी न्याय नहीं मिला। बुजुर्ग दंपती ने FIR कराने के लिए हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है। पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी निवासी राकेश सूद ने बताया कि पत्नी के साथ 6 जनवरी की रात को एयरपोर्ट से लौट रहे थे। पंचकूला सेक्टर-6 के एरिया में दो पुलिसकर्मियों ने उनकी टैक्सी रोक ली। चेकिंग के नाम पर ड्राइवर से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग दपंती को रात के एक बजे ठंड में सड़क पर 40 मिनट तक खड़े रखा। इस दौरान पुलिस कर्मियों से बहस हुई। इसके बाद घर जाने दिया। राकेश सूद बिजनेसमैन रहे हैं, जो अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनकी पत्नी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में अधिकारी रहीं हैं। एक बेटा बैंक में जॉब करता है और दूसरा बेटा बेंगलुरु में जॉब करता है। 4 प्वाइंट में समझिए बुजुर्ग ने जो बताया… अब जानिए शिकायत पर अफसरों ने क्या किया… चल रही है मामले की जांच : डीसीपी पंचकूला
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मामले को लेकर बताया कि शिकायत मिली है। उसकी जांच की जा रही है। पंचकूला पुलिस की ओर से उस दिन उस प्वाइंट पर कोई नाका नहीं लगाया गया था। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पंचकूला के बुजुर्ग ने सुनाई पुलिसिया जुल्म की कहानी:नशे में पुलिसकर्मी ने 40 मिनट ठंड में खड़े रखा, पत्नी अस्थमा की मरीज; अफसरों ने सुना नहीं
