पलवल : केंद्र व राज्य सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में हुई बेमिसाल तरक्की : कृष्णपाल गुर्जर

Spread the love

मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

जिला स्तरीय समारोह में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शुभ सन्देश भी वर्चुअल रूप से सुना व देखा गया। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के संबोधन को बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म और गीत का प्रदर्शन देखा, जिसमें राज्य में हुए जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं और सार्वजनिक हित के निर्णयों की झलक प्रस्तुत की गई।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का विकसित भारत चार अमृत स्तंभों पर टिका है।

प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल रहा ‘जन विश्वास और जन विकास’ का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा हरियाणा सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष में विकास और सुशासन के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, सह प्रवक्ता यशपाल बत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल राणा, भगत सिंह घुघेरा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एमडी शुगर मिल द्विजा, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।