पलवल कांग्रेस विधायक इसराइल का क्रॉस वोटिंग पर जवाब:बोले- समर्थकों के धक्कों का लिया हिसाब; टिकट विवाद से नाराजगी

Spread the love

हरियाणा की सियासत में पलवल जिले की हथीन विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल एक बार फिर चर्चा में हैं। इसराइल ने कहा कि साल 2024 में मेरे समर्थकों को टिकट लेते समय धक्के लगे थे। अब बाद सही समय पर उन्होने ये फैसला लिया। मोहम्मद इसराइल ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की थी, जिसको लेकर पार्टी की तरफ से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका अभी तक उनकी तरफ से जबाव नही दिया गया है। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने के बाद कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल हथीन में लोगों से मिल रहे है। बुधवार को हथीन में एक निजी प्रोग्राम में उन्होंने शिरकत की। यहां पर उन्होंने लोगों को अपने क्रास वोटिंग के फैसले को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने किसी व्यक्तिगत स्वार्थ में नहीं, बल्कि अपने समर्थकों और क्षेत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। बोले- मेरे समर्थकों को धक्के लगे थे इसराइल ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनके समर्थक टिकट के लिए गए थे, तो उनके लोगों को धक्के लगे थे। उन्होनें कहा कि एक ऐसे शख्स को पार्टी में शामिल किया गया था, जिसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं था। इससे पहले इसराइल कह चुके है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा सहित कई लोग उनको टिकट मिलने के विरोध में थे। उनके मना करने के बाद भी हर्ष कुमार को हुड्‌डा ने पार्टी में अपनी तरफ से शामिल कर लिया था। इजराइल बोले- अपने लोगों के भविष्य के लिए फैसला इसराइल ने कहा कि उन्होंने जो फैसला लिया है वो अपने लोगों की भलाई के लिए लिया है। बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए लिया है। हथीन के परिसिमन के लिए ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगले 4 साल तक हथीन में विकास के कार्य होंगे, जिसके बाद लोग फैसला करें कि मैने सही किया है या गलत। उन्होंने कहा कि अगले 4 सालों में अगर विकास नही हुआ, तो जनता उनका कान पकड़ सकती है। जनता की राय पर लडेंगे चुनाव वो हमेशा जनता की राय पर चुनाव लड़ते आए है, अगर वो चार साल में विकास नही कर पाए, तो लोगों की राय पर ही चुनाव लडेंगे, वो किसी पार्टी के साथ बंधकर चुनाव नही लडेंगे, ये जनता उनकी पार्टी है। जनता जैसे चुनाव लड़ाना चाहेगी, वो वैसे ही चुनाव लडेंगे। 4 साल में होगें विकास कार्य पूरे विधायक ने कहा कि लोगों का काम कहने का है उनको कभी संतुष्ट नही किया जा सकता है, लेकिन मुझे अपने लोगों का विकास करना है। सरकार सबकी होती है, हथीन में अगले 4 सालों में सरकार से विकास के काम लिए जाएंगे। उनके वालिद स्वर्गीय जलेब खां के समय में जो काम अधूरे रह गए थे, इन्हें 4 सालों में उनको पूरा किया जाएगा। बेटा बता चुका विश्वाघाती क्रास वोटिंग करने के बाद 22 मार्च को एमएलए के बेटे नाजिम चौधरी ने पिता से रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। नाजिम ने कहा था कि पिता ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है, वो हमेशा राहुल गांधी के साथ काम करेंगे, वो अपने पिता और डीएसपी चाचा से कोई रिश्ता नही रखेंगे। कर्मवीर बौद्ध को ना पंसद बता चुके उम्मीदवार मोहम्मद इसराइल इससे पहले बता चुके हैं कि कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सीट के लिए कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया। बौद्ध मुझे पंसद नहीं थे, इसलिए मैंने निर्दलीय उम्मीदवार को वोट किया। बौद्ध ने तो कभी मुझसे वोट की अपील भी नहीं की। बस एक बार फोन पर बात हुई, तो सही से जवाब नहीं दिया। हां, अगर कर्मवीर की जगह पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को खड़ा किया जाता, तो मैं कांग्रेस को वोट देता।