वीरेंद्र कुमार शुक्ला अपनी निजी हुंडई एक्सेंट कार से नई दिल्ली से बारालोटा जा रहे थे। उनके साथ उनकी भगिनी के पति कंचन किशोर दुबे भी थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार के ठीक आगे चल रही एक ट्रॉली अचानक पलट गई और सीधे उनकी कार के ऊपर आ गिरी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद वीरेंद्र कुमार शुक्ला और कंचन किशोर दुबे को तत्काल ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कंचन किशोर दुबे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
वीरेंद्रसिंगरा गांव निवासी अगस्त शुक्ला के पुत्र थे, जबकि उनका पूरा परिवार बारालोटा में रहता है। वीरेंद्र की यूनिट ने उनके भाई देवेंद्र शुक्ला को घटना की सूचना दे दी है।
