जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात 2 राउंड फायरिंग की गई। सेना के सूत्रों के मुताबिक 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान केरन सेक्टर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हुई। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग घुसपैठियों की मदद के लिए की गई हो सकती है। इससे पहले मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया था। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिवेट किए थे। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। पिछले 10 दिनों में बॉर्डर के पास ड्रोन देखे जाने की यह पांचवी घटना थी। कब-कब दिखाई दिए ड्रोन 20 जनवरीः कठुआ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया। 17 जनवरीः रामगढ़ सेक्टर में भी ड्रोन देखा गया था। 15 जनवरी: रामगढ़ सेक्टर में एक बार ड्रोन नजर आया। 13 जनवरी: राजौरी जिले में दो बार पाकिस्तानी ड्रोन दिखे। 11 जनवरी: नौशेरा सेक्टर में, धरमसाल सेक्टर में, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एक साथ 5 ड्रोन स्पॉट हुए थे। 9 जनवरी को हथियार की खेप मिली इससे पहले 9 जनवरी को सांबा में IB के पास घगवाल के पालूरा गांव में हथियार की खेप मिली थी, जिसे पाकिस्तान से आए ड्रोन ने गिराया था। इसमें 2 पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था। 7 मई 2025ः भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के 8 महीने बाद ड्रोन पर अटैक किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत का सैन्य अभियान था जो 7 मई 2025 को चलाया गया, जिसमें पाकिस्तानी और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक्स की गईं। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। यह अभियान 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। लगभग 25 मिनट के अंदर पाकिस्तान में बहावलपुर, मुरीदके जैसे जैश और लश्कर के 9 ठिकानों को स्ट्राइक करके ध्वस्त किया गया था। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को ही कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। पाकिस्तान अगर आतंकी हमले या घुसपैठ की कोशिश भी करेगा तो भारत जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। …………………… जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जम्मू–कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में घायल जवान शहीद, किश्तवाड़ में 8 जवान घायल हुए थे
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हुई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तान ने कुपवाड़ा बॉर्डर पर 2 राउंड फायरिंग की:सेना ने जवाब दिया; जवान यहां हाईटेक CCTV लगा रहे थे
