इस मौके पर पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कलेक्टर रुचिका चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में सिटी फोरेस्ट के रूप में प्रशासन द्वारा हरि पर्वत और आनंद पर्वत को हरा-भरा करने का जो कार्य किया जा रहा है वह एक अनुकरणीय पहल है। समाज के सभी वर्गों को अधिक से अधिक संख्या में आकर यहाँ पर वृक्षारोपण करना चाहिए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित नागरिकों ने बड़ी संख्या में वृक्षारोपण भी किया।
पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
ग्वालियर के नगर निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
