पी मार्क सरफरोश फाउंडेशन : सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित 400 परिवारों में बांटी राहत सामग्री

Spread the love

उन्होंने बताया कि बीते साेमवार काे सराज के थुनाग, खुनागी, मुरहाग, लेहथाच, गुनास, सवाहारी, शाला नाल , खवारी,टनिपरी, महोगी , सरोआ गांवों के आपदा प्रभावित 400 परिवारों को राशन किट वितरित की गई जिस में चावल, आटा, दालें, हल्दी, नमक, सरसों तेल वितरित किया गया । इस अवसर पर पूरी ऑयल मिल्स लिमिटिड मंडी के प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि पी मार्क जिस प्रकार शुद्ध उत्पाद प्रदान करने में प्रयासरत रहता है।

उसी प्रकार त्रासदी की घड़ी में सरफरोश फाउंडेशन के माध्यम से जनसेवा के द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में प्रयासरत है। इस प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति में हम उन प्रभावित परिवारजनों के साथ खड़े हैं । संस्था की ओर से यह छोटा सा प्रयास है, कि आपदा प्रभावितों की यथासंभव मदद कर सकें। जिस प्रकार हमने कंबल एवं तिरपाल आपदा ग्रसित परिवारों को उपलब्ध करवाए हैं, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम ये राशन किट्स उन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं।