पत्नी की गोली मारकर हत्या, बेटे को फोन कर दी सूचना,महिला की घटनास्थल पर हुई मौत

own-2ife-short-desde-today-in-nawada
Spread the love

कैसे हुई घटना

घटनास्थल पर मौजूद रहे मृतक महिला के भैंसुर शम्भु मिश्रा ने बताया कि उसका भाई गोपाल मिश्रा नशे आदि का सेवन करता है और अक्सर आसपास के लोगों से झगड़ा करते रहता है।गोपाल मिश्रा के आक्रमक व्यवहार से परिजनों से भी उनका मेलजोल नहीं रहता है।शुक्रवार को लगभग 3 बजे गोपाल मिश्रा अपनी पत्नी के सीने में गोली मारकर ईंट भट्ठा की ओर भाग गया।साथ ही बताया कि घटनास्थल से दूर जाने के क्रम में फायरिंग भी किया ।

बेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

मृतक गीता देवी के पुत्र श्रीकांत कुमार और पुत्रवधू घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी,बहन और मां के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में स्थित अपने पैतृक घर में रहा करते थे।पिता द्वारा बेटे पर काफी दवाब बनाकर शुक्रवार को रजौली बुलवाया था।बेटे और बहु द्वारा गीता देवी को छोड़कर गए हुए आधे घंटे भी नहीं हुए थे कि पिता ने ही बेटे को कॉल करके सूचित किया कि तुम्हारी मां को गोली लगी है।जल्द उसे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाओ,किंतु जब बेटे और बहु हरदिया स्थित अपने घर पहुंचे,तो मां गीता देवी को मरा हुआ पाया।

क्या कहती है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की दोनों टीम में रहे डायल 112 से एएसआई सुरेन्द्र यादव एवं एसआई पप्पू कुमार पहुंचें।वहीं थाना से प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार के साथ एएसआई अमित कुमार व एएसआई संजय कुमार यादव सशस्त्र पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया एवं परिजनों व पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी ली।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला की मौत गोली लगने से हुई है।गोली चलाने वाला व्यक्ति महिला का पति बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेजा जा रहा है।साथ ही कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है एवं फरार आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।