सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: मनीष वर्मा

Spread the love

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों को बहुत ही निष्ठा के साथ निस्तारित करते हुए शिकायतकर्ता से लगातार संपर्क बनाए रहना और पारदर्शी ढंग से उसे कार्रवाई से अवगत कराते रहना है।

बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्तर बढ़ रहा है। हमारी पूरी तैयारी है। बाढ़ चौकियों और राहत टीम भी सक्रिय है, इससे प्रभावित होने वालों के लिए खाद्य सामग्री भी तैयार है। राहत शिवरों एवं बढ़ के क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण और एक—एक घंटे पर जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि गुरूवार सुबह कलेक्ट्रट में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तरह से निष्ठा पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया है।