चित्तौड़गढ़ डेयरी की एमडी प्रमोद चारण ने बताया कि सोमवार शाम को आरसीडीएफ ने एक आदेश जारी कर के घी के मूल्य में वृद्धि की थी। प्रति लीटर करीब 30 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। वहीं मंगलवार को आरसीडीएफ से एक आदेश मिला है। इस आदेश के अनुसार बढ़े हुए मूल्य को लेकर जो आदेश दिया था, उसे निरस्त कर दिया है। ऐसे में फिलहाल सरस घी पर 22 सितंबर को जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव के बाद जो मूल्य जारी हुए थे वही लागू रहेंगे।
(अपडेट) आरसीडीएफ ने फिर से कम किए घी के बढ़े हुए मूल्य
