हरियाणा में क्रिसमस पर ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग ने ठंड का 10 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आज कोहरे का असर कम ही दिखाई दिया। जिसके चलते सुबह से ही अनेक जिलों में धूप खिल गई। हालांकि शीत लहर चल रही है। जिससे दिन के समय में भी ठंड का एहसास लोगों को हुआ। दिसंबर माह के अंतिम पखवाड़े में ठंड तेज हो गई है। हरियाणा में आज सूखी ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सुबह के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। आगामी दिनों में भी कोहरा कम होने और सूखी ठंड बढ़ने का आसार है। इन जिलों में ठंड का अलर्ट मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत के अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूहं में यलो अलर्ट है। नारनौल रहा सबसे ठंडा हरियाणा के पलवल में बुधवार में सबसे अधिक और नारनौल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पलवल में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 29 से फिर बदलने की संभावना मौसम विशेषज्ञों की माने तो 29 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिसम्बर महीने के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव और आंशिक बादल वाही के साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध कोहरा की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। और नया वर्ष 2026 के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
हरियाणा 10 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट:12 में यलो अलर्ट, नारनौल रहा सबसे ठंडा, 29 से फिर होगा बदलाव
