हरियाणा में नया साल संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) इस महीने के अंत में साल की पहली बड़ी ई-नीलामी (e-Auction) आयोजित करने जा रहा है। इस नीलामी में आवासीय (Residential), वाणिज्यिक (Commercial) और संस्थागत (Institutional) संपत्तियों के लिए बोली लगाई जाएगी। जानें ई-नीलामी का पूरा शेड्यूल HSVP के प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के लिए नीलामी की तिथियां इस प्रकार तय की गई हैं… नियमों में बदलाव: दो बयाना राशि (EMD) जमा करना अनिवार्य इस बार नीलामी के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर, 2025 को ई-नीलामी नीति के खंड-4 में किए गए संशोधन के अनुसार, बड़ी संपत्तियों (जैसे- होटल, अस्पताल और बहुमंजिला इमारतें) की खरीद के लिए कम से कम दो बयाना राशि (Earnest Money Deposit) जमा करना अब अनिवार्य होगा। इसके बिना इन प्रमुख स्थलों की नीलामी में भाग नहीं लिया जा सकेगा। सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया सभी नीलामी सुबह 10:00 बजे से ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू होंगी। प्राधिकरण ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमों और शर्तों का पूरा विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। मदद के लिए यहां संपर्क करें यदि किसी इच्छुक खरीदार को नीलामी प्रक्रिया या भूखंडों के विवरण के संबंध में कोई संदेह है, तो वे निम्नलिखित माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
हरियाणा में घर बैठे आवास और दुकान खरीदने का मौका:HSVP की पहली E-नीलामी 28 को; दूसरे दिन गुरुग्राम, तीसरे दिन हिसार जोन में बोली
