सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जमशेदपुर एमजीएम में चल रहा इलाज

Spread the love

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त सूरज दास चांडिल से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसे में उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कुकडू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो को निर्देश देकर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। आनन-फानन में घायल सूरज दास को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तेतलो टोल प्लाजा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गति नियंत्रक और सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएं।

————