Jya Tea Recipe: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भोटिया समुदाय की पारंपरिक नमकीन चाय ज्या सदियों से पहाड़ी जीवनशैली का अहम हिस्सा रही है. यह चाय सामान्य मीठी चाय से अलग होती है क्योंकि इसमें चीनी की जगह नमक और घी या मक्खन इस्तेमाल होता है. ठंडे और कठिन हिमालयी क्षेत्रों में ज्या शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने का काम करती है. पारंपरिक तरीके से लकड़ी के बर्तन और मथानी में तैयार की जाने वाली ज्या आज भी भोटिया समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और स्वास्थ्य का प्रतीक बनी हुई है.
एक बार पी ली ये नमकीन पहाड़ी चाय…तो फीकी लगने लगेगी मीठी, जानिए ख़ासियत
