हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन:CM बोले- कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचे, वे सवालों को लेकर गंभीर नहीं

Spread the love

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों के न आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी विधायक जनता के सवालों को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रश्नकाल का समय 11 बजे था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे। आज भी राज्यसभा चुनाव को लेकर हंगामे के आसार हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश रखा है। प्रस्ताव में मांग की गई है कि इस विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की और इसके क्या कारण थे। इससे प्रदेश की जनता को भी इस बारे में जानकारी मिल सकेगी। सदन की कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…