बलरामपुर : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

Spread the love

इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों कर्मचारियों ने सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता, आर. एन. पांडेय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।