बाहुबली बृजभूषण सिंह अपने 69वें बर्थडे पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 100 गाड़ियों के काफिले के साथ गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचे। बृजभूषण खुली कार में हाथ हिलाते हुए आगे बढ़े। 10 किमी की दूरी में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। नंदिनी मंदिर की परिक्रमा की। दंडवत होकर गौमाता का आशीर्वाद लिया। भगवान को चढ़े प्रसाद को मक्खन की तरह चारों उंगलियों से निकालकर खाया। राष्ट्रकथा के मंच पर पहुंचने के बाद बृजभूषण ने कहा- मंच पर सिर्फ साधु रहेंगे। भगवान भी आएं तो उन्हें रोक दो। इस दौरान हरियाणा से आई लड़की और उसके भाई ने उन्हें बर्थडे गिफ्ट में जैकेट भेंट की। मंच पर ही उन्हें जैकेट पहनाई। कहा- मुझे ठंड लग रही थी, लेकिन माता के आशीर्वाद से जैकेट मिल गई। अयोध्या से 2000 आचार्य, स्कूल के लड़के और लड़कियां भी बधाई देने पहुंचे हैं। बृजभूषण अपने बर्थडे पर 5 लाख लोगों को भंडारा भी करवाएंगे। इसके लिए ‘राष्ट्र कथा महोत्सव मंच’ के पास 15 बीघा क्षेत्र में खाने का पंडाल बनाया गया है। 1200 लोग भोजन तैयार कर रहे हैं। मेन्यू में चावल, उड़द और बथुआ की सगपहिता (दाल जिसमें साग मिला होता), पत्ता गोभी, आलू-मटर, शुद्ध सरसों के तेल और घी में बना छोला शामिल है। दरअसल, बृजभूषण ने अपने जन्मदिन के मौके पर 1 से 8 जनवरी तक ‘राष्ट्र कथा’ का आयोजन करवाया है। 42 महंतों ने इसका इनॉगरेशन किया था। बृजभूषण के बर्थडे पर आज इसका समापन है। राष्ट्र कथा के मंच पर अब तक बाहुबली धनंजय, ब्रजेश सिंह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई लोग पहुंच चुके हैं। आज भी यूपी-बिहार के कई राजनेता पहुंचेंगे। तस्वीरें देखिए… बृजभूषण सिंह कैसे मना रहे अपना जन्मदिन…कौन-कौन पहुंचा। जानकारी के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए
बर्थडे पर बृजभूषण 100 गाड़ियों के काफिले से निकले:राष्ट्रकथा के मंच से बोले- भगवान भी आएं तो रोक दो; 5 लाख को कराएंगे भंडारा
