उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 तक नैनीताल में विंटर कार्निवाल का आयोजन होता रहा, लेकिन वर्ष 2019 में कोविड की महामारी के कारण आयोजन बंद कर दिया गया था। बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने 23, 24 और 25 दिसंबर को कार्निवाल आयोजित करने तथा इसे मसूरी की तर्ज पर वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने की मांग रखी।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के वित्तीय प्रबंधन, प्रायोजकों, लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने, विभागीय प्रदर्शनी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। बैठक में एसडीएम नवाजिश खलीक, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह व रुचिर साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
