हिसार, 14 नवंबर । बिहार में भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनने की खुशी
में जिला भाजपा कार्यालय में पार्टीजनों ने जश्न मनाया। पार्टीजनों ने एक-दूसरे को
बधाई दी और लड्डू व जलेबी बांटकर खुशी की इजहार किया तथा ढोल बजाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की जबकि मंत्री रणबीर गंगवा व पूर्व मंत्री डॉ. कमल
गुप्ता इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने शुक्रवार काे कहा कि बिहार चुनाव में जनता ने
एनडीए को भारी बहुमत से सत्ता सौंपकर अपना समर्थन व्यक्त किया है। इस चुनाव परिणाम
ने कांग्रेस सहित उन विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है, जो केन्द्र सरकार व चुनाव
आयोग पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे थे। वास्तव
में ये विपक्षी दल जनता के आदेश को मानने की बजाय खुद का आदेश जनता पर थोपना चाहते
हैं और जनता हर बार ऐसे दलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
मंत्री रणबीर गंगवा एवं पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि
बिहार चुनाव परिणामों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करके विपक्षी दलों के मुंह पर
करारा तमाचा मारा है। उन्होंने इस परिणामों को एनडीए की नीतियों की जीत बताते हुए वहां
की जनता को बधाई दी।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बिहार चुनाव परिणामों के दृष्टिगत
जिला कार्यालय के आगे कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी ने सभी एक-दूसरे को बधाई देते
नजर आए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा आशीष जोशी, राजेन्द्र सपड़ा, सतबीर वर्मा, अशोक
मित्तल, राजकुमार इंदौरा, सुरेन्द्र सैनी, संदीप आज़ाद, एडवोकेट अजय बेनीवाल, रतन सैनी,
प्रोमिला पूनिया, लोकेश असीजा, दीपक अग्रवाल, कृष्ण खटाना, कृष्ण बिश्नोई, धर्म सिंह
पानू, महेन्द्र सिंह पानू, अनिल गोदारा, केपी गुप्ता, सुनील गुप्ता, नितिन आज़ाद, गगन
शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
