बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी पारस राणा, टैपिफक एसपी राकेश सिंह, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर पांडेय, डीएसपी, होमगार्ड और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आगामी दीपावली और छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों में विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त मंजूनाथ ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए अग्रिम तैयारी करें। पर्व के दौरान गश्ती दलों की संख्या बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था की मजबूती पर भी विशेष जोर दिया गया।
साथ ही बैठक में होमगार्ड नियुक्ति के आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शेड और अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
वहीं एसएसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल को सतर्क रखने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि रांची जिले में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
