केंद्रीय स्वास्थ्य अपर सचिव ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Spread the love

इस अवसर पर अपर सचिव एवं एनएचएम की मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) देवप्रयाग में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय जनउपयोगी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। अपर

सचिव पटनायक ने सीएचसी में आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से जोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की निदेशक डॉ. रश्मि पंत, विकासखण्ड देवप्रयाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. अंजना तथा चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।