हरियाणा के रेवाड़ी में एक नर्सिंग कॉलेज की हेड गर्ल स्टूडेंट ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। स्टूडेंट मामले के बाद खुद थान पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। स्टूडेंट ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर प्राचार्य ने खुद उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद जबरन हाथ पकड़कर अश्लील करनी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो प्राचार्य ने गाली देनी शुरू कर दी। करिअर खत्म करने की धमकी दी। उधर, हेड गर्ल के समर्थन में कॉलेज की अन्य छात्राएं भी आ गई है। उनका कहना है कि एक छात्रा के साथ पहले भी प्राचार्य ने बदतमीजी की थी। मैनेजमेंट को शिकायत दी गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की सिक्योरिटी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इसका फायदा उठाकर प्राचार्य ने छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है, जिसमें प्राचार्य उसे फोन कर माफी मांगता सुनाई देर रहा है। इस संबंध धारूहेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा के आरोपों की जांच की जा रही है। उसने एक ऑडियो जमा कराई है। फिलहाल, कॉलेज प्राचार्य अभी फरार है। मैनेजमेंट से संपर्क किया गया है। अब पढ़िए छात्रा ने अपनी शिकायत में क्या बताया… साथी स्टूडेंट बोलीं- पहले भी ऐसा हुआ
पीड़ित छात्रा के साथ शिकायत देने आई अन्य छात्राओं ने बताया कि पहले भी ऐसा हो चुका है। हमारे प्रिसिंपल ने एक लड़की के साथ बदतमीजी की है। उसने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हमने डायरेक्ट पुलिस को इसकी शिकायत दी है। वहीं, कॉलेज में कोई सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है। गर्ल स्टूडेंट के लिए वार्डन की भी व्यवस्था नहीं है। एक ही गार्ड के सहारे पूरी व्यवस्था चल रही है। वो भी शराब के नशे में रहता है। पहले भी विवादों में रहा है कॉलेज
कॉलेज में छात्राएं सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठा चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज में अक्सर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक मैनेजमेंट की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। थाना प्रभारी बोले- स्टूडेंट ने ऑडियो क्लिप दिखाई
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि स्टूडेंट ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। स्टूडेंट ने एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है। इसमें बताया कि प्राचार्य ने उसका करिअर खत्म करने की भी धमकी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
रेवाड़ी में नर्सिंग छात्रा का प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप:बोलीं-रास्ते में हाथ पकड़ा, विरोध करने पर गालियां दीं; AUDIO क्लिप सामने आई
