नर्स बोली- लिव-इन पार्टनर ने बीफ खिलाने का दबाव बनाया:हिंदू बताकर दोस्ती की, नूंह में न्यूड VIDEO बनाई; धर्म बदलने का दबाव बनाया

Spread the love

हरियाणा में दिल्ली की रहने वाली एक नर्स के साथ धोखा हुआ। नूंह के युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू और होटल मालिक बताते हुए युवती को फंसाया। आरोपी नर्स को दिल्ली से नूंह लाया और उसकी मांग भर दी। फिर लिव-इन रिलेशन में रखा। नर्स के साथ फिजिकल रिलेशन बनाकर न्यूड फोटो, वीडियो बना ली। इसके बाद उसके परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी साहिल ने भाई और दोस्तों के साथ भी रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। महिला ने नूंह सिटी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी, उसके भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले जानिए…दोनों की दोस्ती कैसे हुई अब पढ़िए महिला ने शिकायत में क्या बताया… 2 लाख रुपए भी हड़पे महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर करीब 2 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके साथ ही साहिल जबरदस्ती बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का भी दबाव बनाता था। साहिल ने ईद से पहले फोन कर कहा कि त्योहार के बाद गांव चलकर इस्लाम कबूल करना है। पुलिस बोली- मामले की जांच शुरू की नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी साहिल, उसके भाई और पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की काउंसिलिंग करा रही है। पीड़ित के बयान दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के होटल में पंजाबी नर्स से रेप, VIDEO बनाया: सोशल मीडिया पर दोस्ती, दावत के बहाने नूंह बुलाया, धर्म परिवर्तन भी कराना था हरियाणा के नूंह जिले में पंजाब की युवती के साथ होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)