झारखंड से अब शुरू होगी मानसून की विदाई:10 अक्टूबर से साफ होगा मौसम, 9 अक्टूबर तक बारिश, इस माह सामान्य से 53% अधिक वर्षा

झारखंड से अब शुरू होगी मानसून की विदाई:10 अक्टूबर से साफ होगा मौसम, 9 अक्टूबर तक बारिश, इस माह सामान्य से 53% अधिक वर्षा
Share Now

रांची सहित झारखंड के ज्यादातर जिलों में 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ अन्य सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को राज्यभर में वर्षा होने की संभावना है। 9 अक्टूबर को भी वही चार जिले छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 10 अक्टूबर से रांची सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने लगेगा। केवल सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अब तक सामान्य से 53% अधिक बारिश अक्टूबर के पहले छह दिनों में ही रांची में 32.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक है। राज्यभर में एक से छह अक्टूबर के बीच कुल 63.1 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्यतः: इस अवधि में 24 मिमी बारिश होती है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा पूर्व सिंहभूम के डुमरिया में 72.3 मिमी और पश्चिम सिंहभूम के मंझारी में 33.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं डालटनगंज का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और लातेहार का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान गिरकर 27.6 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून की विदाई के अनुकूल परिस्थितियां बनीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में 11 अक्टूबर से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद राज्य में शुष्क मौसम शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल जारी है, जिसके कारण 10 अक्टूबर तक दोपहर के समय मेघ गर्जन और हल्की वर्षा हो सकती है। ठंड का एहसास बढ़ेगा, दिवाली तक गुलाबी ठंड मानसून की पूरी तरह वापसी के बाद राज्य में मौसम में बदलाव महसूस होगा। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में सुहानी गर्मी रहेगी। दिवाली तक झारखंड में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगेगा। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटनगंज में सर्वाधिक 63.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *