सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश काबू:अंकित रिढ़ाऊ को गोली लगी; IMT खरखौदा के पास घेरा, 15 केस दर्ज हैं

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। सीआईए-1 (CIA-1) की टीम ने गांव सोहटी स्थित आईएमटी मोड़ के पास घेराबंदी कर ₹5,000 के इनामी और कुख्यात बदमाश अंकित रिढाऊ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। घेराबंदी देख बदमाश ने शुरू की फायरिंग सीआईए-1 के इंचार्ज बीर सिंह की टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी अंकित गांव सोहटी के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे सरेंडर करने को कहा। लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय बदमाश ने पुलिस टीम पर सीधा हमला कर दिया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अपराध की लंबी फेहरिस्त: 18 संगीन मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अंकित रिढाऊ अपराध की दुनिया का जाना-माना नाम है। मौके से हथियार और बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इलाके में फायरिंग की आवाज से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू में कर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया।